HTML tutorial
HTML tutorial

दून जिले में किये गये 6395 भोजन पैकेट वितरित

दून जिले में किये गये 6395 भोजन पैकेट वितरित
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून, अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर झण्डाबाजार, एल्थम बैकरी, दून यूनिवर्सिटी, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर, गोयल स्वीटशाॅप, वेलनेस कैटर्स, सिद्धार्थ एजुकेशनल गु्रप, होटल साॅलिटियर, दून फ्री फूड, केतन आनन्द, राजकुमार जिंदल नेहरू कालोनी, शिल्पा प्रोडक्शन सुभाषनगर द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये। जनपद में कुल 6395 भोजन पैकेट वितरित किये गये, जिनमें 2 वरिष्ठ नागरिक एवं 25 विद्यार्थी, चकशाह नगर में 1100, दीपनगर में 800, चन्द्रबनी में 190, चोयला में 180, ओगल भट्टा में 140, ट्रांस्पोर्ट नगर में 200, आरकेडिया में 110, गौतमकुण्ड में 190, इंजीनियर इन्कलेव में 100, पटेलनगर चैकी में 100, पटेलनगर थाने में 200, निकट अंजली डेयरी जाखन में 10, हैप्पी एन्कलेव में 160, चन्दर नगर में 150, कारगी चैक में 225, नवादा में 20, दौड़वाला में 10, किद्दूवाला में 40, काली मन्दिर कारगी में 125, बंजारावाला में 140, आईएसबीटी चैकी में 100, जी.एम.एस रोड में 128, पटेलनगर में 100, नगर निगम में 150, मच्छीबाजार में 160, चैकी इन्दिरा नगर में 300, ब्रहा्रम्पुरी में 130, छ नम्बर पुलिया में 80, बालावाला में 300, नन्दा की चैकी में 350, गोविन्दगढ में 110, प्रकाशनगर में 180, ईदगाह में 90 व्यक्तियों को भोजन के पैकैट तथा सुद्धोवाला में 50 ली0 पेयजल उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन देहरादून को आॅनलाईन ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ के द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए श्रीमती सुषमा सिंह पटेलनगर द्वारा 5 किट उपलब्ध कराये गये। ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ में 5 अन्नपूर्णा किट प्राप्त हुए। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 1177 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, देहरादून सदर में 324, तहसील ऋषिकेश में 350, थाना रायवाला में 253, थाना वंसत विहार में 100, थाना प्रेमनगर में 100 , थाना कैन्ट में 50 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये। इसी क्रम में 526 सैनिटाइजर भी विभिन्न क्षेत्रों में वितरित किये गये हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पूर्ति विभाग द्वारा मूल्य नियंत्रण एवं सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाये रखने हेतु आलू एवं प्याज के पैकट ( 2 किलो आलू एवं 1/2 किलो प्याज) तैयार किये गये, जिनको आज जनपद के मिंयावाला में 10 एवं विकासनगर में 10 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम  से प्रति पैकेट रू0 50 की दर से 920 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों यथा दीपनगर, खुड़बुड़ा, नालापानी चैक, बिन्दाल पुल, लक्खीबाग, रिस्पना, चन्दरनगर, गोविन्दगढ, डालनवाला, रेसकोर्स, अपर सारथी विहार, जाखन, इन्दर रोड, मोहनी रोड़, रिंग रोड एवं सरस्वती विहार आदि क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा अधिकृत मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 87.32 क्विंटल सब्जियों का विक्रय किया गया। इसी क्रम में कल 11 अपै्रल 2020 को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक मोबाईल वैन के द्वारा मांग के अनुसार अन्य क्षेत्रों में भी 20 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ती दरों (मण्डी थोक दरों) पर सब्जी,  फल आदि का विक्रय किया जायेगा।

देवभूमि खबर

Related articles