HTML tutorial
HTML tutorial

बीजेवाईएम केयर्स ने गांधी शताब्दी अस्पताल में डाक्टरों को 50 नग पीपीई कीट प्रदान की

बीजेवाईएम केयर्स ने गांधी शताब्दी अस्पताल में डाक्टरों को 50 नग पीपीई कीट प्रदान की
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी नेहा जोशी ने बताया कि भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन द्वारा कोरोना के इस संकट में बीजेवाईएम कैयर्स नाम से एक अभियान चलाया हुआ है जिसमें कोरोना वारियर्स को पीपीई कीट, सेनिटाइजर, मास्क आदि सुरक्षा उपकरण देकर उनका मनोबल भी बढ़ाना है। इसी कड़ी के अंतर्गत भाजयुमो कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से पुलिस, डाॅक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाॅफ और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी कर रहे हैं।   बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी नेहा जोशी के नेतृत्व में भाजयुमो पदाधिकारियों ने देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मिनाक्षी जोशी एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय कोरोनेशन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 बीसी रमोला को डाॅक्टर, नर्स एवं अन्य स्टाॅफ के लिए 50 नग पीपीई कीट प्रदान की। उन्होनें बताया कि देहरादून ही नहीं अपितु प्रदेश के पर्वतीय जिलों के जिला अस्पतालों में भी भाजयुमो पीपीई कीट उपलब्ध कराऐगा। उन्होनें बताया कि अगले एक माह तक यह अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर अंशुल चावला, सिकन्दर सिंह, आशीष रावत, शुभम सिमल्टी, राहुल लारा, निखिल शर्मा, अजय राणा, शंकर रावत, दीपक नैथानी, ऋषभ पाल, विवेक कोठारी आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles