चमोली में सभी 18 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव

चमोली में सभी 18 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव
Spread the love

चमोली।जनपद चमोली से कोरोना जाॅच के लिए अब तक भेजे गए सभी 18 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आने से राहत मिली है। कोरोना मरीजों के इलाज हेतु जिला अस्पताल गोपेश्वर में बनाए गए आइसोलेशन बैड में एहतियात के तौर पर अभी 5 मरीज भर्ती है। जिले में अभी तक कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नही पाया गया। 
लाॅकडाउन अवधि में पुरानी गम्भीर बीमारियों का उपचार करा रहे लोगों को जिला प्रशासन ने बडी राहत दी है। जिला प्रशासन ऐसे लोगों को देहरादून, दिल्ली से हर रोज जीवन रक्षक दवा घर पर ही उपलब्ध करवा रहा है। अपने बीमार परिजनों की दवा घर पर ही मिलने से ये लोग काफी खुश है और इस सराहनीय कार्य के लिए जिला प्रशासन खूब प्रसंशा भी कर रहे है। 
कोरोना वायरस (कोबिड-19) संक्रमण के चलते एहतियात के तौर पर जनपद चमोली में 1868 लोगों को होम क्वारेन्टाइन में रखा गया। जबकि 3 लोगों को फेसलिटी क्वारेन्टाइन पूरा करने पर छोडा गया। अभी भी 83 लोगों को फेसलिटी क्वारेन्टाइन में रखा गया है। होम क्वारेन्टीन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीमों ने बुधवार को 42 गांवों में घर-घर जाकर 227 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
जिले में कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने 18 ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमें भी गठित की है। इन टीमों ने कोरोना संदिग्धों की जानकारी जुटाने के लिए अब तक 6044 लोगों से संपर्क किया गया है। 

देवभूमि खबर

Related articles