सरस्वती विहार में लोग बच्चों के जन्मदिन ,शादी की सालगिरह व पितरों की स्मृति में अभियान में कर रहें हैं सहयोग

सरस्वती विहार में लोग बच्चों के जन्मदिन ,शादी की सालगिरह व पितरों की स्मृति में अभियान में  कर रहें हैं सहयोग
Spread the love

देहरादून।सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून के लोगों ने एक नई मिसाल कायम की लोगों ने बच्चों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह औऱ अपने पितरों की स्मृति में सहयोग कर अभियान को जारी रखने का निर्णय लिया है। समिति 30 मार्च से 300 से 400 खाने के पैकेट रोज तैयार कर रही है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वार्ड 52 सरस्वती विहार के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलोनियों कुंजापुरी वेलफेयर एसोसिएशन बहुगुणा कॉलोनी ,गणेश विहार ,एकता विहार गायत्री विहार बैंक कॉलोनी आदि समितियों का भी सहयोग मिल रहा है
समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट औऱ महासचिव गजेंद्र भंडारी ने बताया कि सरस्वती विहार के जागरूक लोगों ने एक नई पहल करके आसपास के क्षेत्रों में एक नहीं मिसाल कायम की यहां के लोगों ने अपने बच्चों के जन्मदिन अपनी शादी की सालगिरह व अपने पितरों की स्मृति में इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं सर्वप्रथम इस अभियान के लिए अपना सहयोग देने के लिए जो लोग आगे आए उनमें श्री दिनेश चंद रमोला सरस्वती विहार ब्लॉक सी श्री महेंद्र सिंह रौतेला ब्लॉक बी श्री कैलाश चंद रमोला ब्लॉक सी व कुंजापुरी वेलफेयर एसोसिएशन प्रमुख है इसके अलावा श्री अनिल गुसाईं ने अपनी शादी की 20 वी सालगिरह श्री पुष्कर सिंह नेगी ने अपने पुत्र स्वर्गीय लेफ्टिनेंट निशांत नेगी की स्मृति में श्री विमल उनियाल पार्षद ने अपनी पुत्री के प्रथम जन्मदिवस पर इसके अलावा श्री सुरेश घिल्डियाल, श्री पुष्कर सिंह गुसाईं ,श्री ए एस भंडारी, श्री कुमेर चंद रमोला, श्री विनोद सिंह पुंडीर फौजी भाई ,श्री सुल्तान सिंह रावत, श्रीमती बिंदु पुंडीर ,श्री मुकेश पोखरियाल ,श्री आशीष कुकरेती ,श्रीमती निर्मला बेडवाल ,श्री हरीश डिमरी, श्री भूपेंद्र सजवान ,श्री आनंद सिंह रावत ,श्री विजय सिंह ,चौहान श्री आशुतोष पँवार ,कॉलोनी की कीर्तन मंडली भंडारी जनरल स्टोर ,राजेश्वरी बेकरी ,जोशी जनरल स्टोर, उत्तरांचल केबल, सरस्वती बेकरी ,सिद्धबली डेरी ने समिति को अपने जन्मदिन अपने शादी की सालगिरह अपने बच्चों के जन्मदिन वह अपने पितरों के स्मृति में अपना सहयोग किया जोकि क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में कार्य कर रही है इसके अलावा क्षेत्र के युवा सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कड़ी मेहनत करके इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं ।

देवभूमि खबर

Related articles