लाखों रुपयों की स्मैक व एक लाख इक्यावन हजार रुपये की नकदी के साथ एक स्मैक तस्कर गिरफ्तार
संवादाता अमर सिंह कश्यप की रिपोर्ट
विकासनगर
विकास नगर।लॉक डाउन के दौरान विकासनगर पुलिस को मिली एक और सफलता फ्रिज की चोरी की पड़ताल में गए पुलिसकर्मियों को स्मैक तस्कर मिला जिसे गिरफ्तार किया गया।पकड़े गये व्यक्ति के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
लॉक डाउन के दौरान आपराधिक गतिविधियों तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संगीत लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने संबंधी प्राप्त निर्देशों के क्रम में रिष्ठ उप-निरीक्षक /थाना प्रभारी विकासनगर द्वारा थाना स्तर पर प्रभावी सुरागरसी करने वाले उप-निरीक्षक / पुलिस कर्मियों की एक टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी की जा रही थी । इसी दौरान चौकी डाकपत्थर को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि जीवनगढ़ से जो फ्रीज चोरी हुआ है उस दिन रात्रि को मैने घटनास्थल पर रब्बानी व शबान को देखा है सम्भवतः चोरी उन्ही के द्वारा की गयी है । दोनों ही स्मैक पीने के आदी है तथा रोज सुबह के समय इन्तजार उर्फ जादू व कौशर के घर स्मैक लेने के लिए जाते है । ये दोनो अभी भी सुबह इनके यहाँ स्मैक के लिए मिल सकते हैं जिस पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर उ0नि0 मुकेश कुमार व उ0नि0 रतन सिंह मय कर्म0गणों के मुखबीर खास के बताये स्थान पर प्राइवेट वाहन से गये तो जीवनगढ़ जाने वाले रास्ते पर दो लड़के खड़े दिखायी दिये जो पुलिस टीम को देखकर एकदम से भागने लगे । जिनमे से एक व्यक्ति इन्तजार उर्फ जादू पुत्र सलीम निवासी जीवनगढ़ विकासनगर जनपद देहरादून को पकड़ लिया जिसके द्वारा बताया गया कि मेरे पास स्मैक है जिस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय विकासनगर को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मौके पर आना बताया गया व दूसरा व्यक्ति मौके से भागा जिसका पीछा करने पर उसके द्वारा हाथ में पकड़ी पन्नी को छोड़कर भाग गया । जिसके सम्बन्ध में पकड़े गये व्यक्ति से पूछा तो उसने भागने वाले व्यक्ति का नाम अपने भाई कौशर पुत्र सलीम निवासी उपरोक्त बताया । आज इस स्मैक को रामपुर व सेलाकुई में बेचकर हमें फिर स्मैक खरीदने बरेली जाना था । मौके पर क्षेत्राधिकारी विकासनगर आये जिनके द्वारा पकड़े गये व्यक्ति की जामा तलाशी ली गयी तो पकड़े गये व्यक्ति इन्तजार उर्फ जादू के कब्जे से 28.11 ग्राम अवैध स्मैक व एक इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ व फरार व्यक्ति कौशर के द्वारा छोड़ी गयी पन्नी से एक लाख इक्यावन हजार रुपये बरामद हुए जिनके सम्बन्ध में पूछा तो बताया कि हम दोनों भाई मिलकर स्मैक का कारोबार करते हैं । अभी कुछ समय पहले हम दोनों गाँव के ही अनीश पुत्र सलीम की सब्जी की गाड़ी में रामपुर उ0प्र0 गये थे जहाँ से किसी चाचा नाम के व्यक्ति से स्मैक लेकर वापस आये थे जिसे बेचकर हम दोनो भाईयों ने ये पैसे अर्जित किये थे जिसे लेकर आज हम फिर स्मैक लेने के लिए चोरी छिपे बरेली जा रहे थे । “बरेली मे चाचा नाम के व्यक्ति से स्मैक लेनी थी चाचा नाम का व्यक्ति कौशर के साथ पूर्व में जेल में रहा था वहीं कौशर की उसके साथ जान पहचान हुई थी । पकड़े गये व्यक्ति के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसे मान0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।गिरफ्तार अभियुक्त इन्तजार पुत्र सलीम निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर जनपद देहरादून, उम्र 28 वर्ष ।पुलिस द्वारा अभियुक्त से 28.11 gm मादक पदार्थ स्मैक कीमत करीब 03 लाख रुपये ।एक लाख, इक्यावन हजार रुपये नकद बरामद किया गया।

