टोन्सब्रिज स्कूल देहरादून 

Spread the love

  प्रेस नोट
देहरादून दिनांक 30 अप्रैल 2020 (जि.सू.का), जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है राज्य के अन्य जनपदों के जिन लोगों को क्वारेंटीन किया गया था उनको क्वारेंटीन अवधि पूर्ण होने पर उनको सम्बन्धित जनपदों में भेज दिया गया है। गृह मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जो लोग (विद्यार्थी, श्रमिक, मजदूर आदि ) अन्य राज्यों से हैं तथा अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं, राज्य सरकारें आपसी समन्वय बनाते हुए सम्बन्धित को उनके गृह राज्यों में भेज सकते है। इसके लिए राज्य सरकार से दिशा निर्देश प्राप्त होने के उपरान्त  अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। उत्तराखण्ड सरकार ने लाॅक डाउन अवधि में दूसरे राज्यों में फसें लोगों को वापस लाने के लिए पंजीकरण लिंक https://dsclservices.in/uttarakhand-migrant-registration.php  जारी किया है इसकी सहायता से राज्य में आने वाले व्यक्ति अपना विवरण देकर पंजीकरण करा सकते हैं। 
कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 107 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 94, भोजन के लिए 1, राशन हेतु 09, मेडिकल की 2 एवं अन्य 1  काॅल प्राप्त हुई। जनपद में आज विभिन्न उद्योग गतिविधियों  हेतु 2 औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के कुल 90 कार्मिकों को पास निर्गत किये गये हैं।  जनपद में मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 457 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 4216 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ ए.के डिमरी एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा पटेलनगर स्थित बैकरी के 81 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया साथ ही अधिशासी अभियंता जल संस्थान नमित रमोला द्वारा अधीक्षण अभियंता सर्किल कार्यालय जल निगम के 08 कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 1749 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। आज मोबाईल एटीएम भगत सिंह कालोनी क्षेत्र में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही। 
‘‘दून हैप्पी मील्स’’ में श्री महिलपाल सिंह नेगी, निकट रेवती नर्सिग होम द्वारा 50 भोजन के पैकेट, श्री अनुज वर्मा टी-स्टेट बंजारालाला द्वारा 65 भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाया गया। अग्याल संस्था मोथोरोवाला द्वारा 168 सेनिटाइजर एवं 200 मास्क उपलब्ध कराये गये। आर्डिनेंस फैक्ट्री देहरादून द्वारा  जिला प्रशासन को उपलब्ध कराये गये कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु विशेष रूप से तैयार किये गये 3 वाश वेशन को आज सचिवालय परिसर, प0 दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय (कोरोनेशन) एवं मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्थापित कर दिया गया है। आज सचिवालय कारर्पोरेट फण्ड संस्था द्वारा 1000 मास्क जिला प्रशासन को उपलब्ध कराये गये। 
 जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 2305 निराश्रित पशुओं जिसमें 1660 श्वान, 584 गौवंश एवं 61 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 2494 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी थाना तहसील मसूरी में 100, तहसील सदर में 314, थाना रायपुर में 400, कोतवाली दून में 400, थाना कैन्ट में 50, थाना प्रेमनगर में 180, थाना पटेलनगर में 350, थाना राजपुर में 250, थाना नेहरूकालोनी में 300, थाना बसन्त विहार में 150 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये। 
जनपद के देहरादून शहरी क्षेत्र में  10 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू0 43 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 20 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 114.32 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के नगर निगम क्षेत्र देहरादून में अवस्थित भगत सिंह कालोनी में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 44, मुस्लिम कालोनी, लक्खीबाग में 32, आजाद कालोनी में 18 तथा कारगीग्रान्ट में 17  गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 678, लक्खीबाग क्षेत्र में 664, आजाद कालोनी में 947 तथा कारगीग्रान्ट में 817, तथा बीस बीघा ऋषिकेश में 453 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त आजाद कालोनी में 1 एवं भगत सिंह कालोनी में 4 मोबाईल वैन के माध्यम से  फल-सब्जिया उपलब्ध कराई गई। दुग्ध विकास विभाग द्वारा आज भगत सिंह कालोनी 340 ली0, लक्खीबाग 280 ली0, कारगीग्रान्ट 335 ली0 , आजाद कालोनी 145 ली0,  20 बीघा कालोनी में 60 ली0 एवं शिवा एन्कलेव कालोनी ऋषिकेश में 55 ली कुल 1215 ली0 दूध विक्रय किया गया।  
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून,  गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति झण्डाबाजार, दून यूनिवर्सिटी, केतन आनन्द, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल रोड चैक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, वेस्ट वाॅरियर्स संस्था सत्य सांई सेवा संस्थान, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर देहरादून, शिल्पा प्रोडक्शन, ग्लोबल गाॅडमदर फाउंडेशन राजपुर रोड, सुश्री मान्या सेठी अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, महादेव एसोसिएट्स, गोयल स्वीट् शाप,  द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये। जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 6687 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, 1 वरिष्ठ नागरिक एवं 40 विद्यार्थी,थाना पटेलनगर में 1100,दीपनगर में 1000, चकशाहनगर में 1000,  आराघर चैकी में 300, धारा चैकी में 550, पटेलनगर चैकी में 650, इन्दिरा नगर चैकी में 200, कावंली में 100, नगर निगम में 250, बाईपास चैकी में 150, आईएसबीटी चैकी में 270, कचहरी रोड में 30, अजबपुर में 90, चन्द्रबनी में 110, चैयला में 90, गौतमकुण्ड में 50, ट्रंास्पोर्ट नगर में 250, कौलागढ में 10, बल्लीवाला में 11, ब्रहा्रपुरी में 30, बंजारावाला में 130, नवादा में 55, घंटाघर में 40, मच्छीबाजार में 20, किशननगर में 10, कारगी काली मन्दिर में 150, क  व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।  
लाॅक डाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों  के दृष्टिगत आज के कोरोना वाॅरियर-
कोरोना वाॅरियर (सिविल सोसायटी से)
श्री विपुल जैन, 
हेड कार्पोरेट एडमिस्टेªशन, ओ.एन.जी.सी देहरादून 
लाॅक डाउन अवधि में निर्धन व्यक्तियों परिवारों हेतु राशन, सेनिट्री नेपकीन्स, मास्क, पीपीई किट, आदि वस्तुएं जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

कोरोना वाॅरियर (शासकीय विभाग से)  
श्री पूरन राम ,
वाहन चालक, समाज कल्याण विभाग, देहरादून
लाॅक डाउन अवधि में निरन्तर जांच हेतु सैंपल हल्द्वानी ले जाने का कार्य कर रहे हैं। 

कोरोना वाॅरियर
श्री विजय नागर, 
अध्यक्ष, द टोन्सब्रिज स्कूल देहरादून 
माननीय मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रू0 की धनराशि सहायता स्वरूप प्रदान की गयी है। 
—-0—-
देहरादून दिनांक 30  अप्रैल 2020 (जि.सू.का), जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु दैनिक सर्विलांस के आधार पर शिक्षकों, आशा कार्यकर्तियों  एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा अब तक कुल 385226 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया तथा उक्त व्यक्तियों में से पुनः आज 293386 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी (  Community Surveillance    ) का कार्य किया गया। इसी क्रम में आज 43 टीमों द्वारा दूरभाष के माध्यम से 253 व्यक्तियों से सम्पर्क कर सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 37 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं तथा 84 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें सभी रिपोर्ट नेगेेटिव है। जनपद में कोरोना पाजिटिव की संख्या 31 है, जिनमें 17 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 14 व्यक्ति उपचाररत् हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 16 राहत शिविरों  में ठहरे 391 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। 01 अपै्रल से 30 अपै्रल 2020 तक जनपद में कुल 1331 व्यक्तियों की कांउसिलिंग की जा चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 21 श्रमिकों जिन्हे राजकीय इन्टर कालेज कालसी में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु नियुक्त विभिन्न कार्मिकों को संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत 224 एन-95 मास्क, 3105 ट्रिपल लेयर मास्क, 72 पी.पी.ई किट, 30 वीटीएम वाईल, 1025 सर्जिकल गलब्स, 9000 एग्सामिनेशन गलब्स तथा 143 सेनिटाइजर उपलब्ध कराये गये।
—0—
                                         जिला सूचना अधिकारी देहरादून  

देवभूमि खबर

Related articles