भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल में शक्ति केंद्रों के संयोजकों, प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से बूथ स्तर पर नियमित बैठकों के आयोजन तथा प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ “मन की बात” कार्यक्रम को सुनने और देखने पर जोर दिया गया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के उत्तराखंड आगमन को लेकर स्वागत की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि 30 मई 2026 को मसूरी मंडल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श कर जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान, मंडल महामंत्री किरन जी, प्रदेश महिला अध्यक्ष वंदना ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष विजय विंदवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमरदेव भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, एससी मोर्चा अध्यक्ष अरुण, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा सहित शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित

