पेयजल निगम ने कार्मिकों के एक दिन के वेतन कुल 21.51 लाख रुपए की धनराशि का चेक सौंपा
देहरादून।कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उत्तराखंड पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक ई. भजन सिंह एवं मुख्य अभियंता (मुख्यालय) ई. वी सी पुरोहित ने भेंट कर मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु उन्हें निगम के कार्मिकों के 1 दिन के वेतन का अंशदान के रूप में कुल 21.51 लाख रुपए की धनराशि का चेक सौंपा।

