राजपुर पुलिस ने दिखाई तत्परता मारपीट करने वाले 6 लोगों को किया गिरफ्तार
देहरादून।थाना राजपुर में एक वादी द्वारा 6 लोगो द्वारा उनके व उनके दोस्तो के साथ मारपीट किए जाने व लॉकडाऊन मे लागू प्रावधानों का उल्लंघन किये जाने के संबंद्ध मे शिकायती प्रार्थना पत्र दाखिल किया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया । थानाध्यक्ष राजपुर अशोक राठौड़ ने बताया कि सुभाष लुटील पुत्र श्री देवी चरण निवासी 47 इरन्ग पार्ट-1 मनेदरा सेनापति मणिपुर द्वारा थाना राजपुर पर 6 लोगो द्वारा उनके व उनके दोस्तो के साथ मारपीट किए जाने व लॉकडाऊन मे लागू प्रावधानों का उल्लंघन ये जाने के संबंद्ध मे शिकायती प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया ,दाखिला तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 68/2020 धारा -147/323/504/506/427/188 ipc व 51(b) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 पंजीकृत किया गया।। जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी आईटी पार्क उप निरीक्षक ताजपुर सिंह नेगी द्वारा की जा रही है मुकदमा उपरोक्त में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वांछित अभियुक्त गणों की शीघ्रता से गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि थाना राजपुर पर अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष राजपुर, एसआई ताजबर नेगी-प्रभारी चौकी आईटी पार्क,कां. रोबिन सिंह,का. मनमोहन सिंह,का. कुंवर सिंह राणा,का. भरतलाल की टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिए गए। गठित टीम द्वारा उच्च स्तरीय सुरागरसी पतारसी करते हुए दीपक सिंह पुत्र श्री विजय सिंह, कपिल कुमार पुत्र श्री ओम प्रकाश शर्मा, देवेंद्र कुमार पुत्र श्री स्वर्गीय महेंद्र कुमार, राजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश,अभिषेक पुत्र श्री रमेश धीमान,आकाश सिंह पुत्र श्री विजय सिंह समस्त निवासी गण- नागल हटनाला चालंग थाना राजपुर जनपद देहरादून अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया ।अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

