कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला, सौंपा ज्ञापन

Spread the love

देहरादून। कोरोना महामारी के चलते उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात कर जनहित के विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन प्रेषित करते हुए इन मुद्दों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल को सभी बिन्दुओं पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, विषेश आमंत्रित सदस्य मनीष खण्डूरी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य सुभाष चैधरी, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, गिरीश पुनेड़ा, कमर खान ताबी, डाटा विश्लेषण विभाग के अध्यक्ष दीवान सिंह तोमर, युवा कांग्रेस महासचिव संदीप चमोली आदि शामिल थे।  

देवभूमि खबर

Related articles