निर्माण स्थलों पर फंसे श्रमिकों को मिल सकती आर्थिक सहायता
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि सचिव उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्न्र्मिाण कर्मकार कल्याण बोर्ड से प्राप्त निर्देशों में अवगत कराया गया है कि ऐसे निर्माण स्थल जिसमें निर्माण श्रमिक कार्यरत है या लाॅकडाउन के चलते निर्माण स्थलों पर फंसे है। ऐसे निर्माण श्रमिकों को पंजीयन कर उनको बोर्ड द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा सकती है।इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जनपद की सभी कार्यदायी संस्थाओं जिनमें अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोनिवि अल्मोड़ा, रानीखेत, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड लोनिवि अल्मोड़ाध्रानीखेत, समस्त खण्ड अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई, समस्त खण्ड अधिशासी अभियन्ता जल संस्थानध्जल निगम, स्थानिक अभियन्ता वाप्कोस ताड़ीखेतध्भिकियासैण, अधिशासी अभियन्ता एनपीसीसी भिक्यिासैण, परियोजना प्रबन्धक उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन एवं निर्माण निगम रानीखेत, परियोजना प्रबन्धक उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम अल्मोड़ा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अल्मोड़ाध्रानीखेत एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत द्वाराहाटध्भिकियासैण को निर्देशित किया है कि वे उनके अन्तर्गत निर्माणधीन स्थलों पर निर्माण श्रमिक कार्यरत है या लाॅकडाउन के चलते निर्माण स्थलों में फंसे हुए है। ऐसे श्रमिकों को श्रम विभाग के अन्तर्गत पंजीकृत किये जाने हेतु आवश्यक दस्तावेज(आधार कार्ड, बैंक पास बुक, 02 फोटो, वर्ष के दौरान 90 दिवस कार्य प्रमाण पत्र) सहित श्रमिको का विवरण सत्यापित कर सहायक श्रम आयुक्त अल्मोड़ा को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

