सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द द्वारा किचन अभियान लगातार 47 वें दिन जारी
देहरादून।सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द द्वारा लगातार 47 वें दिन 325 खाने के पैकेट हरिद्वार बायपास पुलिस चौकी के माध्यम से वितरित किये। सरस्वती विहार विकास समिति के सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने कहा की यह पुनीत कार्य लगातार चल रहा है जिसमें सभी लोगों का निरंतर सहयोग मिल रहा है आज के खाने बनाने में श्री प्रकाश चंद्र शाह श्री विजय विक्रम सिंह नेगी श्री नवीन बगवाड़ी कुमारी शिविका बिष्ट का सहयोग समिति को मिला
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट क्षेत्रीय पार्षद श्री विमल उनियाल ,सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ,उपाध्यक्ष श्री कैलाश तिवारी, कनिष्ठ मंत्री श्री सुबोध मैथानी ,प्रचार सचिव श्री सोहन सिंह रौतेला, आशीष गुसाईं ,पुष्कर सिंह गुसाईं ,दीपक काला, दीपक मिश्रा ,अनिल गुसाईं ,कुलानंद पोखरियाल कैलाश रमोला ,विनोद पुंडीर, दीपक रावत ,कमल भंडारी ,उपेंद्र काला ,संतोष नेगी, बीएस नेगी आदि उपस्थित थे।
