लिपिकों का एक ही संवर्ग लागू करने पर स्वास्थ्य महानिदेशालय कर्मियों में रोष
देहरादून।कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग में लिपिक संवर्ग को एक करने को लेकर मंजूरी दी थी।जिसको लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय कर्मचारी एसोसिएशन ने रोष जताया है।।। उत्तरप्रदेश से चली आ रही निदेशालय और जिले स्तर की लिपिक संवर्गीय व्यवस्था को कैबिनेट ने समाप्त कर एक संवर्ग की मंजूरी दी है जिसको लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय कर्मचारी एसोसिएशन ने रोष जाहिर किया है ।संगठन के अध्यक्ष उदय सिंह कंडारी ने कहा कि लिपिक वर्ग का एक ही संवर्ग होने से वरिष्ठता प्रभावित होने के साथ निदेशालय में कार्यरत लिपिकों को जनपदों में स्थानांतरित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि शासन कर्मचारियों के हितों को प्रभावित करेगी तो एसोसिएशन न्यायालय जाने के लिए बाध्य होगा।
