सहसपुर पुलिस ,एसडीआरएफ और स्थानीय व्यक्तियों ने रेसक्यू ऑपरेशन चलाकर दो व्यक्तियों की बचायी जान

सहसपुर पुलिस ,एसडीआरएफ और स्थानीय व्यक्तियों ने रेसक्यू ऑपरेशन चलाकर दो व्यक्तियों की बचायी जान
Spread the love

देहरादून। थाना सहसपुर पर निजी माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सभावाला पुल के पास आसन नदी में पानी आने के कारण दो व्यक्ति टापू में फंस गये हैं। इस पर थाना सहसपुर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा । एस0डी0आर0एफ0 की टीम को सूचना दी गयी ।पुलिस, एस0डी0आर0एफ0 टीम व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से नसीर अहमद पुत्र अब्दुल अजीज उम्र 55 वर्ष निवासी टीचर कलोनी थाना सहसपुर जनपद देहरादून,रणधीर पुत्र लाल सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर चाण्चक थाना सहसपुर जनपद देहरादून को सुरक्षित निकाला गया।

देवभूमि खबर

Related articles