सदभावना दिवस के मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी चमोली ने कार्मिकों को दिलाई शपथ

सदभावना दिवस के मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी चमोली ने कार्मिकों को दिलाई शपथ
Spread the love

चमोली।पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।

सदभावना दिवस के मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी एमएस बर्निया ने क्लेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी धर्मो, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और साम्प्रदायिक सौहार्द लाते हुए हिंसा को समाप्त करने एवं लोगों में सदभावना का संवर्धन करने की शपथ दिलाई। प्रभारी डीएम ने कहा कि हम सबको एक टीम भावना से आगे बढ़ना है और कभी भी हिंसा का सहारा नहीं लेना है। उन्होने कहा कि एकता व सदभाव से ही कार्यशैली में सुधार आता है। विभागों में सभी विभागध्यक्षों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने व आपसी सदभावना को बरकार रखने की शपथ दिलाई।

देवभूमि खबर

Related articles