समुदाय पर संक्रमण का खतरा उत्पन्न न हो अधिक से अधिक नमूने लिए जाएं :मयूर दीक्षित
विनीत कंसवाल,उत्तरकाशी उत्तरकाशी ।बीते दिन कोरोना पॉजिटिव केस के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर देते हुए जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने नोडल अधिकारियों एवं स्वास्थ्य महकमे की समीक्षा बैठक ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिस क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं वहां पर लोगों के अधिक से अधिक नमूने लिए जाए। ताकि समुदाय पर संक्रमण का खतरा उत्पन्न न हो सके। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद का कोई भी अधिकारी कर्मचारी अनावश्यक रूप से जनपद से बाहर नहीं जाएंगे। अपरिहार्य स्थिति में ही जनपद से बाहर जाने दिया जाएगा तथा लौटने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी को सेल्फ क्वारन्टीन होते हुए कोरोना नमूना देना होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि अभी भी बाहरी राज्यों से आवश्यक कार्य आदि के लिए प्रवासी अपने घरों की ओर लौट रहे है। इस हेतु उनका जनपद की सीमा की चेक पोस्ट पर अनिवार्य रूप से रेपिट टेस्ट करवाया जाए।
बैठक में सीएमओ डॉक्टर डीपी जोशी उप जिलाधिकारी पटवारी देवेंद्र नेगी डुंडा आकाश जोशी, सीवीओ डॉ परलंयकर नाथ, डॉ बीके विश्वास, डॉक्टर सुजाता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सर्वेश कुमार मौजूद थे।

