राष्ट्रवाद का स्वांग रचने वाली भाजपा का नैतिक पतन हो चुका है :उक्रांद

राष्ट्रवाद का स्वांग रचने वाली भाजपा का नैतिक पतन हो चुका है :उक्रांद
Spread the love

देहरादून । उत्तराखंड क्रांति दल ने पहाड़ों में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश ,जमीनों की खुली लूट ,महिलाओं के शोषण सहित कई जनमुद्दों पर भाजपा की दोहरी मानसकिता के खिलाफ हल्ला बोलते हए पुतला दहन किया ।उत्तराखंड में भाजपानीत सरकार का चाल चेहरा चरित्र और देवभूमि को बदनाम करने वाला असली चेहरा बेनकाब हुआ है। तीन वर्ष से ज्यादा उत्तराखंड में भाजपानीत सरकार का कार्यकाल हो चुका है इन तीन वर्षों में सरकार को मा० उच्च न्यायालय नैनीताल ने चलाया।

उक्रांद का स्पष्ट कहना है कि भाजपा की हमेशा पहाड़ी विरोधी मानसिकता रही है। वक्ताओं ने कहा कि उनका बड़बोला विधायक उत्तराखंड को अपशब्द बोलकर अपमानित करता है लेकिन इसके बावजूद भाजपा उस विधायक को माफीनामा देकर अपनी पार्टी में शामिल करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी तुच्छ मानसिकता बता चुकी है। उक्रांद के वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने विधायक को माफ किया उत्तराखंड की जनता ने नही किया। भाजपा जो चाल चेहरा चरित्र की बात करती है, राष्ट्रवाद का स्वांग रचती है लेकिन अब इनका नैतिक पतन हो चुका है। उत्तराखंड की जनता सबक सिखायेगी।जहाँ इस तरफ बेटी बचाने की बात आती है वही भाजपा के विधायक से लेकर नेतागण महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर रही है। उक्रांद भाजपा के दोगले चरित्र को बेनकाब जनता के बीच करेगी। भाजपानीत त्रिवेंद्र की सरकार की जनविरोधी व पहाड़ विरोधी नीतियों को लेकर जनता को लामबद्ध करेगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का अपमान उक्रांद बर्दाश्त नही करेगा। 20 वर्षो में भाजपा और कॉंग्रेस ने राज्य को लूटकर , राज्य के संसाधनों को बाहरी लोगों के हाथों बेच दिया। उत्तराखंड में जमीनों की खुली लूट के लिये बाहरी लोगों को आमंत्रण दिया गया व स्वम् उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण में जमीनों की लूट के लिये खुली छूट व आमंत्रण दे दिया है।पहाड़ों में बाहरी व्यक्तियों की ऐशगाह को दल कतई बर्दाश्त नही करेगा। पुतला दहन कार्यक्रम महानगर संयोजक सुनील ध्यानी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में सर्व श्री लताफत हुसैन, बहादुर सिंह रावत,प्रताप कुँवर,शांति भट्ट,उत्तम रावत,राजेश्वरी रावत,समीर मुंडेपी,अशोक नेगी,सुरेंद्र बुटोला,नवीन भदुला,राजेन्द्र प्रधान, मनोज वर्मा,पीयूष सक्सेना,मिनांक्षी घिल्डियाल,सोमेश बुडाकोटी,पंकज पैन्यूली,आशुतोष भंडारी आदि थे।

देवभूमि खबर

Related articles