पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार ने प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को दिया मूल मंत्र
देहरादून।पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल अभिनव कुमार ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय , नरेन्द्र नगर जनपद टिहरी में आधारभूत प्रशिक्षण में प्रशिक्षणाधीन 20 पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षुओं को “आधुनिक भारत में पुलिस का स्वरूप” विषय पर व्याख्यान प्रदान कर लाभान्वित किया।
उन्होनेबप्रशिक्षु अधिकारियों के साथ इन्ट्रैक्टिव सैशन के दौरान विभिन्न विषयों महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध , साइबर क्राइम , मीडिया मैनेजमेन्ट , पुलिस की छवि , उत्तराखण्ड पुलिस की चुनौतियां आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर मार्गदर्शन किया । इसके साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक ने प्रशिक्षण को बेहतर बनाने हेतु प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियो को आपदा प्रबंधन , साइबर क्राइम की जानकारी प्रदान करने हेतु एसडीआरएफ ,एसटीएफ, व साइबर थाने में एक्सपोजर विजिट के माध्यम से जानकारी प्रदान करने हेतु सुझाव दिया ।
व्याख्यान के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र के द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को आधारभूत प्रशिक्षण के बाद जनपद में व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान थानों में पूर्ण मनोयोग व दत्तचित्त होकर थाना प्रबंधन से सम्बन्धित समस्त कार्यों को सीखने हेतु प्रोत्साहित किया ।
इस अवसर पर श्री मुख्तार मोहसिन, पुलिस उप महानिरीक्षक / निदेशक , पी0टी0सी0 , डॉ0 योगेन्द्र सिंह , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद टिहरी गढवाल , श्री प्रमोद शाह पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र नगर , श्री दिनेश चन्द्र बडोला, पुलिस उपाधीक्षक पी0टी0सी0, श्री मनीष जसवाल प्रतिसार निरीक्षक पी0टी0सी0_ आदि उपस्थित रहे।
