बन्द घरो की रैकी कर चोरी करने वाले शातिर नकबजन मय आलानकब, वाहन सहित गिरफ्तार,

बन्द घरो की रैकी कर चोरी करने वाले शातिर नकबजन मय आलानकब, वाहन सहित गिरफ्तार,
Spread the love

देहरादून।थाना बसंत विहार पुलिस ने थाने में पंजीकृत चोरियों का खुलासा करते हुए बन्द घरो की रैकी कर चोरी करने वाले शातिर नकबबजनों को वाहन सहित किया गिरफ्तार।

थाना बसन्त विहार में पण्डितवाडी स्थित इंग्लिस लैंग्वेज इन्स्टीटयूट तथा इंजीनियर्स एन्कलेव व इन्द्रानगर के घरो मे हुई चोरी के सम्बन्ध मे दिनांक 09/09/2020 को थाना बसंत विहार पर 03 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत हुए थे। जिस पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीव फुटेज एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से 3 चोर मौ0 शादाब s/o मौ0 आलम निवासी दरोगा की कोठी निकट मुन्ना चायवाला खालापार किदवई नगर मु0नगर, उ0प्र0, उम्र 22 वर्ष,मौ0 आसिफ उर्फ बब्बू पुत्र यूसुफ निवासी मकान न0 1400/1 दरोगा की कोठी निकट मुन्ना चायवाला खालापार किदवई नगर मु0नगर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष,मौ0 आरिफ पुत्र मौ0 यूसुफ निवासी मकान न0 1400/1 दरोगा की कोठी निकट मुन्ना चायवाला खालापार किदवई नगर मु0नगर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष  को  गिरफ्तार कर माल बरामद किया ।

पुलिस टीम में श्री नवनीत सिंह भण्डारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बसंत विहार,उ0नि0 नरेन्द्र पुरी
उ0नि0 पंकज महिपाल,कानि0 मनोज यादव, कानि0 राजीव कुमार,कानि0 राहुल धारीवाल थे।

देवभूमि खबर

Related articles