HTML tutorial
HTML tutorial

पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की मासिक अपराध समीक्षा

पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार ने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की मासिक अपराध समीक्षा
Spread the love

देहरादून।पुलिस महानिरीक्षक गढवाल अभिनव कुमार ने गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षको को गैंगस्टर एक्ट,पोक्सो से सम्बंधित अपराधों एवं आगामी विधानसभा सत्रों को मध्यनजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में निरुद्ध अपराधियों की संपत्ति के मामलों पर अंकुश लगाते हुए पोक्सो से सम्बन्धित अपराधों में अभियुक्तो की गिरफ्तारी करते हुए  निर्धारित समय सीमा में आरोप-पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।

उन्होंने सूचना के अधिकार सम्बन्धित सूचनाओं को अनावश्यक रुप से लम्बित न रखने के निर्देश दिए।

पुलिस महानिरीक्षक ने कोविड-19 संक्रमण में उत्तरोत्तर वृद्धि के दृष्टिगत संक्रमण की रोकथाम हेतु जन-जागरुकता के साथ ही सोशल-डिस्टैंसिंग का सख्ती से पालन कराने हेतु विशेष अभियान चलाया चलाने।मृतक आश्रित/लम्बित पुलिस पेंशनर सम्बन्धी प्रकरणों को विशेष महत्ता देते हुए 1 सप्ताह में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के साथ ही अगले 06 माह के अन्तराल में सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की सूची तैयार कर पेंशन सम्बन्धी सम्पूर्ण औपचारिकता पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

        

उक्त विडियों कॉन्फ्रेंसिंग में श्री अरुण मोहन जोशी पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून, सुश्री पी0 रेणुका देवी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, श्री योगेन्द्र रावत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी, श्री यशवन्त सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली, श्री पंकज भट्ट पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्री आयुष अग्रवाल पुलिस अधीक्षक क्राईम जनपद हरिद्वार, श्री नवनीत भुल्लर पुलिस अधीक्षक जनपद रूद्रप्रयाग सम्मिलित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles