प्रसिद्ध सर्वसमाज नेता सोमदत्त जाटव अपने साथियों सहित राहुल प्रियंका गांधी सेना में शामिल

Spread the love

विकासनगर।।बहुजन समाज पार्टी के के विधानसभा अध्यक्ष रहे प्रसिद्ध दलित नेता एवं दलित चिंतक लेखक एवं कवि श्री सोम दत्त जाटव देशप्रेमी अपने साथियों प्रमोद कुमार, पवन, राजेश, सुनील एवं आशीष ने भास्कर चुग के नेतृत्व में आज राहुल प्रियंका गांधी सेना में शामिल होकर सदस्यता ली।

इस अवसर पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के शहर अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री सोमदत्त जाटव देश प्रेमी को शहर इकाई में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी और आशा व्यक्त की कि वे श्री राहुल गांधी श्रीमती प्रियंका गांधी श्री रॉबर्ट वाड्रा जी श्री जगदीश शर्मा जी श्री मदन लाल जी के नेतृत्व में कार्य करते हुए कांग्रेस को दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की पर ले जाएंगे।

देवभूमि खबर

Related articles