वन विकास निगम कार्मिक संयुक्त मंच ने अपनी मांगों को लेकर निगम मुख्यालय में दिया धरना

वन विकास निगम कार्मिक संयुक्त मंच ने अपनी मांगों को लेकर निगम मुख्यालय में दिया धरना
Spread the love

देहरादून।ऑडिट आपत्तियों के नाम पर हुये उत्पीड़न को समाप्त करने व वन विकास निगम में मकान किराया भत्ता व अन्य भत्तों , खरीददारी व अन्य भ्रष्टाचार के दोषियों को दण्ड दिये जाने की मांग को लेकर वन विकास निगम कार्मिक संयुक्त मंच ने वन विकास निगम मुख्यालय पर धरना प्रारम्भ किया।मंच ने एलान किया कि जब तक उनकी मांगो को नही माना गया उनका धरना जारी रहेगा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन विकास निगम कार्मिक संयुक्त मंच उत्तराखंड देहरादून के आह्वान पर वन विकास निगम मुख्यालय पर धरना प्रारम्भ किया गया।
संयुक्त मंच के संयोजक टीएस बिष्ट ने कहा कि ऑडिट आपत्तियों के नाम पर हुये उत्पीड़न को समाप्त करने व वन विकास निगम में मकान किराया भत्ता व अन्य भत्तों , खरीददारी व अन्य भ्रष्टाचार के दोषियों को दण्ड दिये जाने की मांग का जब तक समाधान नही किया जाता मंच का आन्दोलन जारी रहेगा।

स्केलर संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिवाकरशाही ने कहा गया कि उत्तराखंड शासन  वन कार्मिकों की समस्याओं क जान बूझकर कर समाधान नही कर रहा है जबकि मुख्य मंत्री द्वारा निर्देश किये गये है कि समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाय। उन्होंने कहा कि यदि ऑडिट आपत्तियाँ को दूर करने में दिक्कत है तो विधान सभा स्तर की उप समिति का प्रस्ताव तैयार कर भेजे । लेकिन वन अनुभाग आंख मूंद कर बैठा है  उन्होंने कहा कि कार्मिकों द्वारा पहले दौर के आन्दोलन मे थाली/ढोल बजाकर जागरण किया गया। दूसरे दौर में धरना प्रारम्भ किया गया है।यदि शासन कोई उचित कार्यवाही नहीं करता है तो  तीसरे दौर में लडो या मरो का आन्दोलन प्रारम्भ किया जायेगा।

आज धरने में टीएस बिष्ट ,दिवाकरशाही ,पूरन रावत अश्विनी कुमार त्यागी, बीएस रावत आदि रहे ।

देवभूमि खबर

Related articles