HTML tutorial
HTML tutorial

आप ने की नगर पालिकाध्यक्ष हरबर्टपुर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग

आप ने की नगर पालिकाध्यक्ष हरबर्टपुर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग
Spread the love

विकासनगर।आम आदमी पार्टी ने नगर पालिकाध्यक्ष हरबर्टपुर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने भाजपा सरकार को पालिकाध्यक्ष को बचाने का भी आरोप लगाया।

भीमावाला स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आप नेता और बार काउंसिल की पूर्व अध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि पालिका के भाजपा सभासद विपुल अग्रवाल ने भ्रष्टाचार का मामला उठाया था। जिस पर मामले की जांच एडीएम स्तर से हुई। जांच में पालिकाध्यक्ष को गबन का दोषी पाया गया, उन्हें नोटिस जारी किया गया, लेकिन करीब एक साल बीतने के बाद भी पालिकाध्यक्ष पद पर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही है। यदि शीघ्र बर्खास्तगी नही हुई तो आप आंदोलन के लिए बाध्य होगी। विधान सभा प्रभारी डिंपल ने कहा कि भाजपा के जीरो टॉलरेंस के दावे कागजी साबित हो रहे हैं। जांच में भी अध्यक्ष द्वारा अपनों को लाभ पहुंचाने की बात सिद्ध हुई है। रिपोर्ट को आधार बनाकर सरकार को पालिकाध्यक्ष को बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आप बिगुल फूंक चुकी है।

इस मौके पर गुलफाम अहमद, इंद्रेश कुमार, इस्तकार अंसारी, मनोज चौधरी, राहुल भट्ट आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles