आजाद ग्रुप के सदस्यों ने फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया
देहरादून। आजाद ग्रुप के सदस्यों ने ग्रुप के संस्थापक आसिफ कुरेशी के नेतृत्व में फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया एवं देश के राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से प्रेषित ज्ञापन में फ्रांस के प्रोडक्ट को बैन प्रतिबंधित करने की मांग की।
इस अवसर पर ग्रुप के वक्ताओं ने देश के राष्ट्रपति से फ्रांस में नबी की शान में गुस्ताखी करने वाले व्यक्ति द्वारा गर्दन काटे जाने पर फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा अपराध करने वाले व्यक्ति को सहयोग और संरक्षण दिया जा रहा है।वह किसी भी हाल में सराहनीय नहीं है ।आसिफ कुरेशी ने कहा देश दुनिया का जो मुसलमान है वह नबी की शान में गुस्ताखी को किसी हाल भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि देश में घुसपैठ करने की कोशिश चाइना द्वारा करने पर हमारे द्वारा बाय कॉट किया । हर तरीके से उनको विरोध किया उनके प्रोडक्ट्स का विरोध किया इसी तरीके से हम देशवासी आज अपने देश के महामहिम राष्ट्रपति जी को जिला देहरादून प्रशासन के माध्यम से यह ज्ञापन भेजकर आग्रह करते हैं कि फ्रांस के किसी भी प्रोडक्ट को देश में व्यापार करने की अनुमति न दी जाए। और जो प्रोडक्ट अभी तक देश में बेचे जा रहे हैं या उनकी जिस तरीके से भी अभी तक लेनदेन किया जा रहा है उस पर तत्काल रोक लगाई जाए। हम चाहते हैं देश और दुनिया में भाईचारा बना रहे ।
कुरेशी ने कहा हमने पत्र के माध्यम महामहिम राष्ट्रपति से यह भी गुजारिश है कि किसी भी देवी देवता या किसी भी धर्म के पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी करने वाले को किसी भी हाल में बख्शा न जाए उस को कड़ी से कड़ी सजा के तहत जेल में डाला जाए। ऐसे लोग जो मजहब के नाम पर टिप्पणी करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय।
इस मौके पर शाहरुख खान सलमान मनी नदीम कुरैशी नदीम अहमद साजिद अहमद मुरसलीन मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष नसीम नसीम अहमद एवं वसीम अहमद साहिब चौधरी जुनेद अंसारी दानिश खान जुनेद राइन शाहिद अहमद जावेद खान जावेद जागीर अहमद खान शाहरुख साकिब अंसारी अयान फुरकान आदिल कुरेशी अमन अंसारी समीर खान आदि सैकड़ों साथी मौजूद रहे।

