HTML tutorial
HTML tutorial

टूर्नामेंट के आयोजनों से छुपी हुई प्रतिभाएं मिलेंगी : डिम्पल

टूर्नामेंट के आयोजनों से छुपी हुई प्रतिभाएं मिलेंगी : डिम्पल
Spread the love

विकासनगर।आप नेता डिंपल सिंह ने पृथ्वीपुर खेड़ा बरोटीवाला विकास नगर में इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन एकेडमी द्वारा आयोजित हब टूर्नामेंट का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया ।
इस दौरान मुख्य अतिथि डिंपल सिंह प्रतीक सक्सेना गुलफाम अहमद राहुल भट्ट ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ परिचय किया इसके बाद डिंपल सिंह द्वारा सिक्का उछाल कर दोनों टीमों के मध्य मैच की विधिवत शुरुआत की।आप नेता डिंपल सिंह ने कहा कि एकेडमी ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है इस तरह के आयोजनों से छुपी हुई प्रतिभाएं मिलेंगी।

प्रतीक सक्सेना ने एकेडमी डायरेक्टर पायल चौहान और उनके सभी साथी बधाई पात्र हैं उन्होंने युवाओं को एक माध्यम दिया है के जरिए अपने कौशल को सभी के सामने ला सकते हैं।

इस दौरान एकेडमी के असिस्टेंट डायरेक्टर आनंद, मेंबर राहुल कोच राजीव गुरुंग, धीरज थापा, राजेश राणा सुनील गुरुंग, केशव आनन्द ममगाई और ग्राम पंचायत बादामावाला उपप्रधान रोहित चौहान उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles