विश्व एड्स दिवस पर फ्रेंड्स सोसाइटी ने निकाली जागरूकता रैली
त्यूनी।विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एचआईवी /एड्स के विषय पर जागरूकता को लेकर फ्रेंड्स ऑफ सोसियो डेवलपमेन्ट सोसाइटी ने रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया।
इस अवसर पर संस्था की परियोजना प्रबंधक रचना ने एचआईवी /एड्स से बचाव के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए सभी वर्गों को जानकारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि एचआईवी के लक्षण होने पर तुरंत अपनी खून की जांच करवानी चाहिये।उन्होंने उपस्थित लोंगो को हर छः माह में अनिवार्य रूप से रक्त की जांच करने की बात कही।संस्था की अंजू सोख्ता ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी जान की कीमत समझते हुए हर तीन माह में मेडिकल चेकअप करवाना चाहिए।रक्तदान करने चाहिये।संस्था की औआरडब्लू कुमारी रचना ने लोगो को एचआईवी और एड्स से बचाव के चार महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रोफेसर अंजना श्रीवास्तव, रमिता ,सुमित्रा,विनीता, सुमन ,छात्र -छात्रा और पुलिस के कर्मचारी उपस्थित थे।

