पटेलनगर चोरी कांड का खुलासा, 6 लाख की ज्वैलरी सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार

पटेलनगर चोरी कांड का खुलासा, 6 लाख की ज्वैलरी सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 6 लाख रुपये मूल्य की चोरी की गई ज्वैलरी, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को हरबंशवाला निवासी कामनी देवी ने कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर से ज्वैलरी और नकदी चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 18 जून को चोटियाबाबा मंदिर, पटेलनगर क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शुभम पंवार उर्फ गोलू निवासी टिहरी गढ़वाल (हाल निवासी ब्राह्मणवाला, देहरादून) तथा सोनू उर्फ मोहम्मद सादिक निवासी महबूब कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, पटेलनगर के रूप में हुई है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि चोरी की गई अधिकांश ज्वैलरी को उन्होंने चकराता रोड स्थित एक गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर उस पर ऋण लिया था। पुलिस दोनों आरोपियों को कंपनी में ले गई, जहां से चोरी की गई ज्वैलरी को बरामद कर कब्जे में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, 5 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK-07-FN-9313 बरामद की है। स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शुभम पंवार का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ चोरी, लूट एवं आर्म्स एक्ट समेत लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने डोईवाला क्षेत्र में भी एक चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जिसके संबंध में जांच की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी

देवभूमि खबर

Related articles