HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने किया इलेक्ट्रिक बस ट्रायल रन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया इलेक्ट्रिक बस ट्रायल रन का शुभारंभ
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में इलेक्ट्रिक बस ट्रायल रन का फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत हुई है और पर्यावरण की दृष्टि से यह उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी देहरादून के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में 30 बसें चलाने के प्रयास किये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि धीरे-धीरे मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार तक इन बसों को चलाया जाय।उन्होंने कहा कि भारत सरकार का भी प्रयास है वर्ष 2030 तक पूरे देश को इलेक्ट्रिक बसों की ओर लाया जाय।

इस अवसर पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, विधायक गणेश जोशी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी आशीष श्रीवास्तव उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles