चन्द्रशेखर रावत बने हाइकोर्ट के मुख्य स्थाई अधिवक्ता

चन्द्रशेखर रावत बने हाइकोर्ट के मुख्य स्थाई अधिवक्ता
Spread the love

ललित जोशी ,नैनीताल*

नैनीताल- सरोवर नगरी नैनीताल के कर्मठ व ईमानदारी से अपने कार्य को करने वाले साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलन कारी रहे चन्द्रशेखर रावत को मुख्य स्थाई अधिवक्ता पद पर नियुक्ति मिल गयी है।श्री रावत की नियुक्ति से जहां अधिवक्ताओं में खुशी की लहर छायी है वही दूसरी ओर उत्तराखंड राज्य आंदोलन कारियों में भी हर्ष की लहर दिखाई दे रही है। यहाँ बता दें उत्तराखंड हाईकोर्ट में रिक्त चल रहे मुख्य स्थाई अधिवक्ता के पद पर सरकार ने चंद्रशेखर रावत की नियुक्ति कर दी है।

हाल ही में तत्कालीन मुख्य स्थाई अधिवक्ता के पद पर तैनात परेश त्रिपाठी के आकस्मिक निधन के बाद से रिक्त चल रहे महत्वपूर्ण पद पर आज सरकार की तरफ से वर्तमान अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत को मुख्य स्थाई अधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया है।

देवभूमि खबर

Related articles