किसानों के आंदोलन के समर्थन में विकासनगर में कांग्रेसियों ने दिया सांकेतिक धरना

किसानों के आंदोलन के समर्थन में विकासनगर में कांग्रेसियों ने दिया सांकेतिक धरना
Spread the love

विकासनगर।किसानों द्वारा देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार से किसानों का उत्पीड़न बन्द करने ,काला कानून वापस लेने,एमएसपी के लिए नए कानून बनाने किसानों के नाम पर दलाली करने वाले कॉरपोरेट सेक्टर को बंद करने की मांग की।

सांकेतिक धरने में पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवप्रभात, राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय किशोर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ,सभासद एवं शहर कांग्रेस कमेटी विकास नगर के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, आरपीजी सेना के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद अर्शी, बहादुर सिंह खरे, राजपाल, हिमांशु, संदीप भटनागर, पूर्व प्रधान विजय डोगरा, राम सिंह, सुरेश, बचित्तर सिंह, अवतार सिंह, गुलशन, सतबीर, राजवीर, मेघराज, श्याम सिंह, अमर सिंह, सूरज, ज्ञान सिंह सहित अनेक किसान ग्रामवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles