HTML tutorial
HTML tutorial

प्रार्थना पत्र की जांच में शिथिलता अथवा हीलहवाली पर नपेंगे जांच अधिकारी :एसएसपी

प्रार्थना पत्र की जांच में शिथिलता अथवा हीलहवाली पर नपेंगे जांच अधिकारी :एसएसपी
Spread the love

देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की।, क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी द्वारा की जायेगी प्रार्थना पत्रों की जांचो की स्क्रूटनी, प्रार्थना पत्रों की जांच में हीलहवाली/ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध की जायेगी कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस कार्यालय स्थित शिकायत जांच प्रकोष्ठ के कार्यो की समीक्षा की । समीक्षा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों तथा उनकी जांचों के सम्बन्ध में शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी से जानकारी प्राप्त की । प्रार्थना पत्रों की जाचों के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया गया कि प्राप्त होने वाले प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर की गयी जांच की क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी द्वारा स्क्रूटनी की जायेगी तथा जांच में पाई गयी कमियों का उल्लेख करते हुए उसका विवरण तैयार किया जायेगा। यदि किसी जाँच कर्ता अधिकारी द्वारा नियमित रूप से प्रार्थना पत्र की जांच में शिथिलता अथवा हीलहवाली की जा रही हो तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया गया कि प्रार्थना पत्रों की जांच में पूर्ण रूप से पारदर्शिता बरती जाये तथा प्रत्येक दशा में पीडित व्यक्ति की हर सम्भव सहायता करने का प्रयास किया जाये।

देवभूमि खबर

Related articles