महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला प्रशासन की ओर से मोबाइल एटीएम वैन

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला प्रशासन की ओर से मोबाइल एटीएम वैन
Spread the love

हरिद्वार.। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला प्रशासन की ओर से मोबाइल एटीएम वैन की भी व्यवस्था की गई है। सोमवार को मेला अधिकारी दीपक रावत ने मेला नियंत्रण भवन परिसर में मोबाइल एटीएम वैन का रिबन काटकर शुभारंभ किया। मेलाधिकारी ने कहा कि अगर श्रद्धालुओं को नकदी की आवश्यकता होती है तो वह मोबाइल एटीएम वैन से भी आसानी से नकदी की निकासी ऐसी जगहों से भी कर सकेंगे जहां पर बैंक या एटीएम स्थापित नहीं है। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में इन्हें अच्छी लोकेशन में रखा जाएगा और रात्रि में सुरक्षा की व्यवस्था भी होगी

देवभूमि खबर

Related articles