HTML tutorial
HTML tutorial

क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन कर गांव में बी.पी.डी.पी. की बैठक आयोजित करायें :धीराज सिंह गर्ब्याल

क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन कर गांव में बी.पी.डी.पी. की बैठक आयोजित करायें :धीराज सिंह गर्ब्याल
Spread the love

पौड़ी।विकास भवन सभागार में आयोजित  क्षेत्र पंचायत विकास योजना (बी.पी.डी.पी.) एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ किया। उन्होने उपस्थित सभी अधिकारियों को लगन के साथ अलग तरह के क्रिऐटिव कार्य से अपनी पहचान बनाने को कहा।

कहा कि विभागीय दैनिक कार्य के साथ-साथ क्रिऐटिव कार्य ही आपके कार्य शैली की क्षमता को बढ़ावा देता है, जिससे आपके समाज में अलग पहचान बनता है। बी.पी.डी.पी योजना के तहत किये जाने वाले निर्माण कार्यों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन कर गांव में बी.पी.डी.पी. की बैठक आयोजित करायें।
आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम. खान ने रेखीय विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी को क्षेत्र पंचायत विकास योजना बी.पी.डी.पी. के तहत किये जाने वाले कार्यो की बिन्दुवार विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि ग्राम पंचाययत एवं जिला पंयाचत के मध्य बी.पी.डी.पी. सेतु का कार्य करता है। उन्होने बताया कि योजना केे तहत कुपोषण एवं हाईजीन को शामिज किया गया है। उक्त कार्यो की माॅनेट्रिंग पीएमओ कार्यालय द्वारा किया जायेगा। तीन बैठकों के बाद योजना को अन्तिम स्वरूप दिये जाने की बात कही। साथ ही बैठकों में रेखीय विभाग की उपस्थिति अनिवार्य बताया जिससे कार्याें को गति मिल सकें। योजना के तहत समुचित कार्य की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के तहत 9 से 15 फरवरी, 2021 तक कार्यो की प्रगति रिपोर्ट कम्प्यूटर में अपलोड करेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी डाॅ. एस.के. बरनवाल, उपजिलाधिकारी एस.एस. राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार,, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा, अधि.अधि.नगरपालिका पौड़ी प्रदीप बिष्ट, समस्त खण्ड विकास अधिकारी  सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles