HTML tutorial
HTML tutorial

एसएसपी कार्यालय में नियुक्त 25 पुरूष व महिला आरक्षियों को विभिन्न थानों में किया स्थानांतरित

एसएसपी कार्यालय में नियुक्त 25 पुरूष व महिला आरक्षियों को विभिन्न थानों में किया स्थानांतरित
Spread the love

देहरादून।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने थाना क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता व दृश्यता को बढाने तथा फील्ड में नियुक्त कर्मचारियों पर काम के दबाव को कम करने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मियों को किया जनपद के विभिन्न थानों में स्थानान्तरित किया।

जनपद के विभिन्न थानों में कार्य की अधिकता व उसके कारण पुलिसकर्मियों पर बढ रहे दबाव को कम करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस कार्यालय देहरादून की विभिन्न शाखाओं में नियुक्त 25 पुरूष व महिला आरक्षियों को पुलिस कार्यालय से हटाकर जनपद देहरादून के नगर व देहात क्षेत्र के विभिन्न थानों में नियुक्त किया गया। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों के ऊपर से कार्य के दबाव को कम करने तथा उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे लेकिन कार्य के प्रति उदासीनता तथा अनुशासनहीनता को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  प्रत्येक पुलिसकर्मी,  चाहे वह फील्ड में नियुक्त हो या कार्यालय में,  उसे अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित होकर अपना शत-प्रतिशत देना होगा।

देवभूमि खबर

Related articles