जिला विकास प्राधिकरण के निर्णय को वापस लिए जाने का उक्रांद ने किया स्वागत

जिला विकास प्राधिकरण के निर्णय को वापस लिए जाने का उक्रांद ने किया स्वागत
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रीय कार्यालय में युवा उत्तराखंड केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री के द्वारा जिला विकास प्राधिकरण के निर्णय को वापस लिए जाने का स्वागत किया, उन्होंने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण से बाहरी भू माफियाओं द्वारा पहाड़ की जमीनों को खरीदा जा रहा था, उत्तराखंड क्रांति दल ने इसका सम्पूर्ण प्रदेश मे विरोध किया था, आज सरकार को यह निर्णय वापस लेना पड़ा, यह जनता की जीत है, केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि राज्य सरकार मूल निवास पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करे, जब देश का संविधान यह इंगित करता है कि 1950 से पूर्व देश के किसी भी स्थान में रहने वाला निवासी वहाँ का मूल निवासी होगा, सभी राज्य में मूल निवास की अनिवार्यता है, लेकिन राज्य बने 20 वर्षों के पश्चात भी राष्ट्रीय दलों ने इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की, आज राज्य में मूल निवासी ही अपने अधिकारों के लिए आंदोलनरत है, इस मुद्दे को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने 2012 मे 52 दिनों तक शाहिद स्मारक देहरादून में धरना दिया था, फिर सरकार ने इसे संज्ञान में लिया लेकिन कट ऑफ डेट 1985 जारी की, लेकिन हमारा स्पष्ट मानना है कि मूल निवास की कट ऑफ डेट 1950 जारी की जाए, ताकि राज्य के संसाधनों पर उत्तराखंड के मूल निवासियों को उनका मूल अधिकार मिल सके, अगर राज्य सरकार शीघ्र इस विषय को संज्ञान नहीं लेगी तो युवा उक्रांद समस्त जिलों में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, साथ में महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आदित्य खरोला ने कई युवाओं को दल की सदस्यता दिलाई, जिसमें गुड़िया, इसअध्यक्षता में युवाओं ने दल की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें गुड़िया खान, संगीता शर्मा, विनय थापा, नरेंद्र, एवं अन्य साथियो ने दल की सदस्यता ग्रहण की

देवभूमि खबर

Related articles