संयुक्त नागरिक संगठन ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन ने गांधी पार्क में एकत्र होकर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सभी संस्थाओ के प्रतिनिधियों के साथ पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। सभी नागरिको द्बारा ठीक 2 मिनट क़ा मौन रखकर बापू को याद कर श्रद्धांजली अर्पित की।
इस दौरान वक्ताओं ने देश के वर्तमान हालात मे गांधी जी के आदर्शो अहिंसा सत्याग्रह धर्म समाजसेवा देश प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही रामधुन गाकर भावनात्मक एक जुटता व्यक्त की। आज की सभा का संचालन सचिव सुशील त्यागी द्बारा किया गया
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठनो के उपेन्द्र बिजलवान, एसपी चौहान, महिपाल सिंह रावत, बी सी कणडवाल, मुकेश नारायण शर्मा, उदित नारायण शर्मा, गोवर्धन प्रसाद शर्मा सुशील त्यागी आन्दोलनकारियो मे मनोजधयानी सुशीला बलूशी रवीन्द्रजुगरान पूर्व सैनिक संगठन से कर्नल बी एम थापा कर्नल ए के मिनहास,ब्रिगेडियर के जी बहल मेजर आर एस कैँतुरा , समाजिक संगठनो के शेरसिंह पोखरियाल, महेश भण्डारी, डाo मुकुल शर्मा, आरिफ खान, बीएस नेगी, विनय शुकला पुरूषोत्तम भट्ट, गुलिसता खानम, बिशमभर नाथ बजाज, पीडी गुप्ता सुशील सेनी जितेन्द्र डडोना, सुशील सैनी सरदार अमरजीत सिंह भाटिया जी एस जससल सेवा सिहं माठारू, यशवीर आर्य, तनवीर सिंह, ताराचंद गुप्ता आदि गणमान्य दून के नागरिकजन सम्मिलित थे।

