मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय के नए भवन के निर्माण हेतु दी सहमति

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय के नए भवन के निर्माण हेतु दी सहमति
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन में प्रतिभाग किया। श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पी/एम उत्तराखण्ड ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विगत वर्षों में उत्तराखण्ड पुलिस की उपलब्धियों, ड्रग्स एवं साईबर क्राईम के सम्बन्ध में किये जा रहे एनफोर्समेंट और जागरूकता कार्यों एवं पुलिस के शासन स्तर के मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को वार्षिक गोष्ठी में प्रतिभाग करने पर आयोजन के लिए पुलिस महानिदेशक को बधाई दी उन्होंने कहा कि मै आशा करता हॅू कि इस गोष्ठी के दौरान हुए विचार-विमर्श के फलस्वरूप आप सरकार की प्राथमिकताओं और हमारे प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप हमारी पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर करने में सफल होंगे।

प्रदेश की सरकार और जनता को उत्तराखण्ड पुलिस से बहुत आशाएं हैं। मैं आप सभी से उम्मीद करता हॅू कि आप इस कसौटी पर खरे उतरेंगे और आने वाले वर्षों में अपने सकारात्मक कार्यों से प्रदेश की जनता में सुरक्षा की भावना पैदा कर उनका विश्वास जीतेगें। कुछ ही दिनों में कुम्भ मेला भी अपने चरम पर होगा। मैं कामना करता हॅू कि इस वृहद आयोजन को निर्वाध सम्पन्न कराने में हमारी पुलिस का प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी भरसक प्रयत्न करेगा।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में पुलिस विभाग की कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही हैं और बहुत अच्छे अनावरण भी किये जैसे किडनी रैकट एवं ईश्वरन डकैती के अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भी आप इसी निष्ठा और ऊर्जा के साथ पुलिस की कार्य-प्रणाली में निरन्तर सुधार करते रहेंगे। राज्य गठन के पश्चात् उत्तराखण्ड पुलिस की जनशक्ति व अन्य संसाधनों में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। मैं यहां उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को विश्वास दिलाता हॅू कि आने वाले वर्षों में हम पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनायेंगे। आगामी महाकुम्भ को सुरक्षित सम्पन्न कराना हमारे लिए चुनौती है। मुझे विश्वास है कि उत्तराखण्ड पुलिस इस चुनौती का सफलतापूर्वक निर्वहन करेगी। अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही किया जाना आवश्यक है, जिससे जनता के प्रति पुलिस की जवाबदेही एवं संवेदनशीलता बढ़े।

मुख्यमंत्री ने कई विन्दुओ पर पर सैद्धान्तिक सहमति व्यक्त की ।उन्होंने कहा कि प्रदेश की पांच जनपदों (पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़) की पुलिस लाईनों के उच्चीकरण।नशे के विरूद्ध एनफोर्समेंट एवं जागरूकता की कार्यवाही को बढ़ाते हुए एंटी ड्रग्स पॉलसी बनायी जाएगी।
पुलिस मुख्यालय हेतु नए भवन के निर्माण हेतु सहमति दी ।पुलिस की मोबिलिटी बढ़ाने एवं रिस्पांस टाइम अच्छा करने हेतु नए वाहन उपलब्ध कराये जायेंगे । 
आईआरबी की तीसरी बटालियन गैरसैंण में स्थापित की जाएगी। जवानों को वर्दी के स्थान पर वर्दी भत्ता प्रदान किये जाने पर सहमति दी ।
स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट स्कीम के अंतर्गत छात्रों को यूनिफार्म प्रदान की जाएगी । ग्रामीण अभियंत्रण को पुलिस के लिए नोडल निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया ।
अपराधियों की गिरफ्तारी एवं महत्वपूर्ण अभियोगों के अनावरण में पुरुस्कार राशि में बढ़ोत्तरी ।पुलिस के लिए वार्षिक हैलीकॉपटर सेवा के घंटे तय किये जांएगे।
चार ट्रैफिक पुलिस लाईन (ऊधमसिहनगर-2, देहरादून-1, हरिद्वार-1) की स्थापना। बालावाला, देहरादून में साईबर फोरेंसिक लैब की स्थापना पर सहमति दी।
पीएसी के चुतर्थ श्रेणी कर्मियों को कांस्टेबल ट्रेड मैन पद पर परिवर्तित करने पर विचार किया जाएगा ।
पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों में अतिथि प्रशिक्षकों को एटीआई के अनुरूप मानदेय दिए जाने पर सहमति दी।

इस अवसर पर श्री ओमप्रकाश, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड, श्री नितेश झा, सचिव गृह, उत्तराखण्ड, श्रीमती राधिका झा, सचिव, मुख्यमंत्री, श्रीमती सौजन्या सचिव, वित्त एवं निर्वाचन, श्री पराग धकाते, विशेष सचिव मुख्यमंत्री, श्री पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी/पीएसी, श्री अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्री अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, श्री वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ, श्री ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, श्री पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, श्री पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, सहित समस्त फील्ड अधिकारी (जनपद प्रभारी,सेनानायक, शाखा एवं इकाई प्रभारी) परिक्षेत्र प्रभारी, प्रधानाचार्य एटीसी /पीटीसी, एसटीएफ, जीआरपी, सीआईडी, अभिसूचना एवं पुलिस मुख्यालय के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles