ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन ने कमजोर पड़ी बिजली की लाइनों को दुरुस्त करने की मांग की
विकासनगर।ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन ने विद्युत विभाग से विकासनगर से गुजर रही 33 केवी की कमजोर पड़ी लाइनों के मरम्मत और वैल्डिंग कराने की मांग की।
एसोसिएशन ने कहा कि विकासनगर क्षेत्र से गुजर रही 33 केवी की लाइनों का बहुत लंबे समय से अनुश्रवण नहीं हुआ है। इस कारण यह सारी लाइने पूरी तरह से कमजोर पड़ चुकी हैं और इसकी बानगी आज सुबह देखने को मिली जब बड़ी लाइन टूट कर गिर गई और एक बड़ा हादसा भगवान की दया के कारण होने से बच गया।साथ ही उक्त बड़ी लाइन के नीचे कहीं भी गार्डिंग और फेंसिंग आदि नहीं हुई है, जबकि पूरे क्षेत्र के अंदर इन लाइनों के आसपास जनता रह रही है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं महासचिव भास्कर चुग ने मांग की है कि विद्युत विभाग अति शीघ्र इन 33 केवी लाइनों की मरम्मत वेल्डिंग आदि करा ले। साथ ही उक्त 33 केवी की लाइन के नीचे जनता की सुरक्षा के लिए गार्डिंग जोकि होनी बहुत जरूरी है विभाग शीघ्र ही करवा ले, क्योंकि आगे तेज हवाएं आंधी तूफान आंधी चलने का मौसम वैशाखी के आसपास और पूरी गर्मियों में रहता है। इस मौसम में यह कमजोर बड़ी लाइन टूटकर दोबारा गिर सकती है और जानमाल का भारी नुकसान भी हो सकता है. इसके साथ ही विभाग को यह व्यवस्था भी करनी ही चाहिए कि यदि कोई लाइन किसी वजह से टूटे तो तुरंत बिजली का कट लग जाए।
इस अवसर पर सोमदत्त जाटव महेंद्र मित्तल अनीता वर्मा आदि मौजूद रहे।

