स्थानीय साहित्यकारों ने किया नई साहित्यिक संस्था यमुना साहित्य धारा का गठन
विकासनगर। विकास नगर में स्थानीय साहित्यकारों ने एक बैठक की और एक नई साहित्यिक संस्था यमुना साहित्य धारा का गठन किया, जिसमें सर्वसम्मति से पुष्पेंद्र त्यागी को अध्यक्ष एवं पवन कुमार को सचिव चुना गया।
बैठक में वरिष्ठ साहित्यकार भास्कर चुग ने कहा कि पछवा दून स्तर पर लंबे समय से साहित्य में ठहराव सा आ गया है। गोष्ठियां न हो पाने के कारण साहित्य का सृजन नहीं हो पा रहा है और न ही परिष्करण हो पा रहा है।इसी कारण एक नई साहित्यिक संस्था की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। यमुना साहित्य धारा इस कमी को पूरा करेगी।
बैठक में संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी सचिव पवन कुमार ओजस्वी कवि सोम देश प्रेमी, हास्य कवि नाथीराम देहाती एवं सुरेश भारती, वरिष्ठ कवि अनिल शिवहरे. गीतकार यशपाल सजवाण आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

