बढ़ती हुई मंहगाई से जनता परेशान है :प्रदीप दुम्का
ललित जोशी ,नैनीताल
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में बढ़ती महंगाई को लेकरआम आदमी पार्टी ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। यहाँ बता दे कई दिनों पूर्व आप पार्टी ने प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार कर ली थी। आज प्रदेश प्रवक्ता व विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का, एवम् नगर अध्यक्ष शाकिर अली के नेतृत्व में मंडल मुख्यालय नैनीताल में बढ़ती मंहगाई के विरोध में पंत पार्क मल्लीताल नैनीताल में धरना व प्रदर्शन किया,
श्री दुम्का ने कहा कि नगर व प्रदेश की जनता बढ़ते गैस -पेट्रोल डीजल , बढ़ते जल मूल्य, बिजली के बिलों में किये जा रहे इजाफे से परेशान है, जिसके विरोध में आंदोलन जारी रहेगा,।
आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष शाकिर अली व महामंत्री महेश आर्य ने कहा कि ये आंदोलन आम आदमी का आंदोलन है ,जो बढ़ती मंहगाई से त्रस्त है, इसलिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस आंदोलन में आम आदमी अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंच कर , अपनी आवाज बुलंद करें, आम आदमी पार्टी आम आदमी के लिये है,
विनोद कुमार ने कहा किइस तानाशाही सरकार में गरीबों की नहीं सुनी जा रही है, अमीर, अमीर होता जा रहा है, ग़रीब ग़रीब होता जा रहा है, ।, इस निकम्मी सरकार को जल्द से जल्द उखाड़ कर फेंकना है, ।
वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष देवेंद्र लाल ने सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि भाजपा सरकार महंगाई बढ़ाने में लगी हुई है, जिस दिन पेट्रोल डीज़ल के दाम नहीं बढ़ते उस दिन लगता है, जैसे विकास रुक गया, इसलिये ये पार्टी केवल अमीरों की पार्टी है, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव में आम जनता जवाब देगी और आम आदमी की सरकार पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।
अंत में बढ़ती महंगाई के विरोध में राज्यपाल व राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया,कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने किया।
धरना प्रदर्शन में शामिल प्रदेश प्रवक्ता व नैनीताल विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का,नैनीताल विधानसभा सह -प्रभारी विनोद कुमार, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, नगर उपाध्यक्ष उमेश तिवारी, नगर उपाध्यक्ष हरीश सिंह बिष्ट, नगर महासचिव महेश आर्या, नगर मंत्री विजय साह, नगर मंत्री नईम अहमद (निम्मो ), सतनाम सिंह संगठन मंत्री,ज्योलीकोट बूथ प्रभारी किशन लाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष विद्या देवी, नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार, युवा नेता मो. बुरहान उर्फ शान अख्तर, मो. खुर्शीद हुसैन, मोहित राजपूत, ऋतिक, नवीन नैनवाल, जसप्रीत कौर, सचिव महिला मोर्चा, गोधन सिंह जलाल, एल एम पंत, हरीश चंद्र आर्या, रोबिन आर्या, संजय कुमार, शंकर बहुगुणा, प्रेम राम, दिनेश राम, आर एल साह, आर सी पंत, राहुल कुमार, प्रियांशु कुमार, निखिल कुमार, कुणाल बेदी, गौरव, दिनेश साह, सुरेश चंद्रा, राम नारायण, शाहनवाज़, सुखविंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

