मन्नु महारानी होटल कर्मचारियों के धरने प्रदर्शन में आप पार्टी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया समर्थन
रिपोर्ट ।ललित जोशी
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में जाने माने होटल मन्नु महारानी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया है । जिसमें तमाम संगठन के लोगों द्वारा समर्थन दिया जा रहा है ।आज आम आदमी पार्टी नैनीताल के विधानसभा प्रभारी प्रदीप कुमार दुमका,नगर अध्यक्ष शाकिर अली ,नगर मंत्री विजय शाह,ने आज नगर के प्रतिष्ठित होटल मन्नुमहारनी के कर्मचारियों द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर चलाए जा रहे ।, आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए धरना स्थल पर पहुंच कर ,धरने में बैठे आंदोलनरत कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा ,कि आम आदमी पार्टी उनके इस आंदोलन से शुरुआती दौर से शामिल हैं,।
विधानसभा प्रभारी प्रदीप कुमार दुमका,नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि ,अगर होटल मन्नुमहारनी प्रबंधन द्वारा अतिशीघ्र इस आंदोलन को गंभीरता पूर्वक हल नहीं किया गया , तो आम आदमी पार्टी नैनीताल नगर के समस्त कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा , जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व होटल प्रशासन व जिला प्रशासन का होगा।
वहीँ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जाकर मन्नु महारानी होटल से निकाले गए 33 कर्मचारियों को पुनः नोकरी में रखने को लेकर धरना प्रदर्शन में समर्थन देने गये ।यहाँ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। नौकरी पर दोबारा रखे जाने की मांग को लेकर कचारियों ने होटल के गेट पर प्रबन्धन के खिलाफ़ धरने पर बैठे है जिसको आज पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, कांग्रेसी नेता धर्मा चंदेल ,सभासद पुष्कर बोरा, सभासद सागर आर्य, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष अपना समर्थन देने के लिए कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचे।

