उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी ने तीरथ सिंह रावत को दी बधाई

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी ने तीरथ सिंह रावत को दी बधाई
Spread the love

देहरादून।राज्य आंदोलनकारी मंच ने मुख्यमन्त्री श्री तीरथ सिंह रावत को बधाई एवं शुभकामनयें प्रेषित क़ी और आशा व्यक्त क़ी कि मुख्यमन्त्री राज्य हित मे प्रदेश को कम समय मे अधिक कार्य करके दिखाएँ।

आज मुख्यमन्त्री शपथ लेने कें उपरान्त सीधे शहीद स्मारक शहीदों को श्रद्धांजली देने पहुँचे।
आज राज्य आन्दोलन कें शहीदों को श्रद्धांजली देने बाद राज्य आंदोलनकारी मंच कें पदाधिकारियों से मिले और प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती से हाथ पकड़कर बधाई लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही हम सब आपस बैठकर राज्य आन्दोलनकारियो कें मामलो पर बात करेंगे।
कचहरी परिसर मे राज्य आन्दोलनकारियो कें साथ ही बार एसोसिएशन कें अध्यक्ष व सचिव ने बधाई दी साथ ही मुख्यमन्त्री भी सुरक्षा को दूर करते हुए सभी अधिवक्ताओं व अन्य लोगो कें साथ कलेक्ट्रेट कर्मचारियो से मिलकर शुभकामनाएं ली।

आज शहीद स्मारक मे प्रमुख रूप से जगमोहन सिंह नेगी , कुकरेती , गणेश डंगवाल , सुमन भण्डारी , राजेश पान्थरी , विनोद असवाल , सुमित थापा (बंटी ) सुरेश कुमार , विजय बलूनी , पृथ्वी सिंह नेगी व बार अध्यक्ष मनमोहन कन्ड्वाल , अनिल शर्मा , दीपक गैरोला आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles