आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर सहमति, मानदेय बढ़ोतरी और धरना स्थगित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर सहमति, मानदेय बढ़ोतरी और धरना स्थगित
Spread the love

देहरादून। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ संपन्न हुई। बैठक में संगठन की लंबित मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी।

बैठक के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी पर सहमति जताई गई, जिस पर मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र सरकार से 150 रुपये प्रतिदिन की अतिरिक्त बढ़ोतरी के प्रस्ताव को पहले ही भेजे जाने की जानकारी भी दी गई।

सरकार की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहमति के बिना 300 रुपये की किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। इसके अलावा धरने पर रहने वाली कार्यकर्ताओं का मानदेय न काटने का भी भरोसा दिया गया।

बैठक में सकारात्मक परिणाम आने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने अपना धरना स्थगित करने का निर्णय लिया और मुख्यमंत्री व विभागीय अधिकारियों का आभार जताया।
बैठक में विभागीय अधिकारियों सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles