डीआईजी नीरू गर्ग ने गढ़वाल परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को अवैध खनन प्रभावी रोकथाम के दिए आवश्यक निर्देश

डीआईजी नीरू गर्ग ने गढ़वाल परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को अवैध खनन प्रभावी रोकथाम के दिए आवश्यक निर्देश
Spread the love

देहरादून।।पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल नीरू गर्ग ने अवैध खनन के मामले में गढ़वाल परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को प्रभावी रोकथाम के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन एवं उसके परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद प्रभारी अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं अपर पुलिस अधीक्षकों को अवैध खनन की रोकथाम हेतु कड़े निर्देश दें । यदि परिक्षेत्र स्तर से गठित टीम के माध्यम से औचक कार्यवाही के दौरान जनपदों के किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध खनन होने और उसमें स्थानीय पुलिस की लापरवाही/संलिप्तता पायी जाती है। तो सम्बन्धित थाना प्रभारी क्षेत्राधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी तथा उक्त सम्बन्ध में जनपद प्रभारी का भी उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा

देवभूमि खबर

Related articles