सीबीआई ने दून पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को चंडीगढ़ में रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

सीबीआई ने दून पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को चंडीगढ़ में रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने दून पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को चंडीगढ़ में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ एक मुकदमे में वांटेड की तलाश में गए दून के कैन्ट थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर हेमंत खंडूड़ी एक व्यक्ति से 5 लाख की मांग कर रहा था।उक्त व्यक्ति ने इसकी सूचना स्थानीय सीबीआई यूनिट को दी जंहा सीबीआई ने सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

देवभूमि खबर

Related articles