राहुल प्रियंका गांधी सेना की महिला प्रकोष्ठ की विधानसभा कार्यकारिणी का गठन
विकासनगर।आज राहुल प्रियंका गांधी सेना के विकास नगर स्थित कैंप कार्यालय पर महिला प्रकोष्ठ की विधानसभा कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से तेलपुर निवासी सीमा रानी को विकासनगर विधानसभा अध्यक्ष चुना गया.
साथ ही विकासनगर विधानसभा कार्यकारणी में सपना नागा, सुमन एवं निधि को को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।
राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिला महासचिव एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी सोनिया जीना एवं प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, एवं महिला प्रकोष्ठ के जिला महासचिव संगठन बबिता चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए.
इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि जिस तरह महिलाएं लगातार राहुल प्रियंका गांधी सेना से जुड़ रही हैं उससे यह स्पष्ट हो जाता है कि राहुल प्रियंका गांधी सेना के नेतृत्व में कांग्रेस को हम घर-घर तक मजबूत करने में कामयाब हो रहे हैं और आगामी चुनाव में महिलाओं के बड़ी संख्या में जोड़ने का फायदा कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को मिलेगा।
इस मौके पर नीलम कौर, जीवन सिंह, राजू जीना मौजूद रहे।

