निकाले गए होटल कर्मचारियों का 43 वे दिन भी क्रमिक अनशन जारी

निकाले गए होटल कर्मचारियों का 43 वे दिन भी क्रमिक अनशन जारी
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल । सरोवर नगरी के मनु महारानी होटल से निकाले गए कर्मचारियों के आंदोलन को 52 दिन पूरे हो गए है।जबकि क्रमिक अनशन का 43वा दिन है। क्रमिक अनशन में आज डीकर सिंह बैठे। केरोना के चलते काफी कम कर्मचारी सभा में उपस्थित थे।

सभा का संचालन करते हुए होटल कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेंद्र पपोला ने कहा की बड़े दुख के बात हैं की आंदोलन को इतने दिन बीतने के बाद भी जिला प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया कर्मचारी के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बन कर खड़ा है समस्त कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया है की जब तक सभी कर्मचारियों को वापस नौकरी पर नहीं रखा जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा।

सभा में सुरेश गिरी,हरीश बोरा,खीम सिंह, दयाल चंद आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles