वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोहन खत्री ने सीएम को लिखा पत्र लॉक डाउन बढ़ाने की मांग की

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोहन खत्री ने सीएम को लिखा पत्र लॉक डाउन बढ़ाने की मांग की
Spread the love

देहरादून।वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्री मोहन खत्री ने सीएम को पत्र लिखकर राज्य मे स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडिसिविर कोविड कीट आइसीयू वेंटीलेटर की कमी के खिलाफ सीएम ओ के विरुद्ध अभी तक कोई एक्शन नहीं लेने पर रोष प्रकट करते हुए टेस्टिंग सेन्टर खोलने की मांग की।

उन्होंने कहा कि राज्य मे कोविड के मरीज दूर दूर से इलाज करवाने आ रहे हैं। उन्हें कोविड टेस्ट करवाने में दिक्कतो का सामना करना पड रहा है इसलिए टेस्टिंग सर्विस ज्यादा खोली जाए। मरीजो के लिए बैडो की व्यवस्था सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में की जाए। इसकी जानकारी मरीजो को देने के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जाए। लोग अपनी जिंदगी खो रहे हैं। अस्पतालों में लाशो के ढेर लगने लगे हैं। राज्य को खुशहाल बनाने के लिए आप 2/3 हफ्तो का लाक डाउन लगाएं इससे चार धाम यात्रा भी निर्विघ्न सम्पन्न हो सकेगी। महामारी को रोकने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था भी इन दिनों बन जाएंगी।

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्री मोहन खत्री ने राज्य मे स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडिसिविर कोविड कीट आइसीयू वेंटीलेटर की कमी के खिलाफ सीएम ओ के विरुद्ध अभी तक कोई एक्शन नहीं लेने पर रोष प्रकट किया।

देवभूमि खबर

Related articles