उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने आंदोलनकारी श्रीमती दमयन्ती रावत के निधन पर शोक किया व्यक्त

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने आंदोलनकारी श्रीमती दमयन्ती रावत के निधन पर शोक किया व्यक्त
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्रीमती दमयन्ती रावत (88) जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

अभी सप्ताह भर पूर्व ही उनके पुत्र का देहान्त हुआ था। वहीं दूसरी ओर राज्य आंदोलनकारी मंच के संयुक्त सचिव प्रमोद पंत की माता जी मुन्नी देवी क़ी देर रात इलाज ना मिल पाने के कारण देहान्त हो गया। वह घर पर थी और कोवेक्सीन लगाने के बाद से बुखार आया और कल अचानक आक्सीजन लेवल नीचे आ जाने के कारण जीवन से हार गई। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी व सरोज पंवार ने कहा कि पृथक राज्य क़ी लड़ाई क़ी बहुत कर्मठ साथी का जाना दुःखद है। ओमी उनियाल व वेदानन्द कोठारी ने कहा कि कभी कल्पना भी नही कि थी के तीमारदार मरीज को लेकर हर अस्पताल के चक्कर काटने के बाद भी इलाज नही मिल रहा।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में ओमी उनियाल , जगमोहन सिंह नेगी , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , रविन्द्र जुगरान , पूरण सिंह लिंग्वाल , चन्द्र किरण राणा , राकेश नौटियाल व दीपक बर्थवाल , शिवानंद चमोली , मनमोहन नेगी , सुरेश नेगी , भानु रावत , पुष्पलता सिल्माणा राधा तिवारी , अरुणा थपलियाल , सुलोचना भट्ट , प्रभा नैथानी , सुमित थापा , गणेश डंगवाल , विनोद असवाल , सतेन्द्र नोगाई , सुनील जुयाल व प्रभात डन्ड्रियाल आदि रहे।

देवभूमि खबर

Related articles