पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वीसी से आईजी गढ़वाल और कुमाऊं के साथ कोरोना की बैठक की
देहरादून।पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक कुमांयू परिक्षेत्र उपमहानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र, समस्त जनपदों/वाहिनियों के प्रभारियो, अन्य जनपदीय पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ कोरोना से सम्बन्धित बैठक की।
बैठक में पुलिस महानिदेशक ने अनावश्यक कार्यों के बाहर घूम रहें है सभी व्यक्तियों की सख्ती चैकिंग चालान करने तथा कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑक्सीजन एवं हाॅस्पिटलों में बैड की कालाबाजारी के अतिरिक्त एम्बुलेन्स का किराया भी बहुत ज्यादा लेने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिये।
बैठक में पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को बाहर से आने व्यक्तियों के शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करने के साथ आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट देने वाले व्यक्तियों को ही प्रदेश में प्रवेश देने के निर्देश दिए।
उन्होंने फ्रन्टलाईन पर कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों को अच्छे मास्क एवं फेस शील्ड का उपयोग करने के लिए कहा।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि एस0डी0आर0एफ0 के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं इसके अतिरिक्त एस0डी0आर0एफ0 को इन परिस्थितियों हेतु प्रशिक्षण प्राप्त है, इस कार्य हेतु एस0डी0आर0एफ0 द्वारा पी0पी0ई0 किट पहनकर दाह संस्कार किये जाने एवं सम्बन्धित थाना पुलिस को शांति व्यवस्था हेतु उक्त स्थल मौजूद रहने के निर्देश दिये ।
उन्होंने कहा कि किसी पुलिस के कर्मी को स्वयं या उसके परिवार हेतु ऑक्सीजन की आवश्यकता हो तो उन्हें तुरन्त पुलिस लाईन या बटालियन से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाय। पी0ए0सी0 की प्रत्येक प्लाटून एवं जनपद के प्रत्येक थाने मे पल्स ऑक्सिमिटर एवं थर्मामीटर भी उपलब्ध कराए जांए।
उपरोक्त बैठक में श्री पी0वी0के0 प्रसाद- अपर पुलिस महानिदेशक, पी0ए0सी0, श्री अभिनव कुमार,- अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्री वी मुरूगेशन- पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री अमित सिन्हा- पुलिस महानिरीक्षक, पी0/एम0, श्री ए0 पी0 अंशुमान- पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एंव सुरक्षा, श्री नीलेश आनन्द भरणे- पुलिस उपमानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्रीमती रिधिम अग्रवाल- पुलिस उपमहानिरीक्षक, एस0डी0आर0एफ0/माॅर्डनाईजेशन के अतिरिक्त अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


